Wednesday, December 22, 2010

ख़फा





















------------------------------------------------------------------------------
क्यूँ ख़ुद से मैं इतना,
ख़फा हो गया .
ज़िन्दगी- ए- आप से,
बेवफा हो गया .
-
क्यूँ रास्ता-ए-ख़ाब का,
पत्थर मैं हो गया .
क्यूँ हसरतों के वास्ते,
बददुआ सा हो गया .
-
क्यूँ शिकस्त-ए-आप से,
बेफिक्र हो गया .
कब मोहब्बतों से,
इतनी दूर हो गया .
-
ए ख़ुदा !
ऐसा क्या हुआ .
मैं ज़िन्दगी से थककर,
हूँ चूर हो गया ..
---------------------------------------------------------------------------

Sunday, December 19, 2010

दो आँसू


















------------------------------------------------------------------------------
आज मेरी आँखें,
दोनों नम हैं .
क्या कहूँ मुझे,
क्या ग़म हैं ..
-
हाँ ... दोनों आँसू,
पानी से भरे हैं .
पर ऐसा नहीं,
कि ग़म बिखरे हैं ..
-
सच तो ये है,
ऐसा खेल खेला है .
एक ग़म का आँसू,
दूजा ख़ुशियों का मेला है ..
----------------------------------------------------------------------------

Saturday, December 18, 2010

भूल जाता हूँ















----------------------------------------------------------
दुनिया को जानने की ...
कवायद में,
लोगों को समझने की ...
कोशिश में,
कभी ख़ुद को ही ...
भूल जाता हूँ ..
-
मैं गीत तो गाता हूँ,
और सबको सुनाता हूँ .
पर क्यूँ ...?
अपने ही दिल का गुनगुनाना,
सुन नहीं पाता हूँ ..
मैं भूल जाता हूँ .....
----------------------------------------------------------------------

Saturday, December 11, 2010

बेबस




















-----------------------------------------------------------------------------
नहीं पता की क्या,
मेरे साथ हो रहा .
मेरे बस में कुछ नहीं,
ये एहसास हो रहा ..
-
आराम - ए - दिल नहीं,
बे सुकून हो रहा,
एक अजनबी साया है,
और चैन खो रहा.
नहीं समझ सका,
कि ये क्या हो रहा ..
-
अजीब है इस दिल में,
जद्दोजेहद नयी सी .
मैं ख़ुद से ही मानो,
कोई जंग लड़ रहा ..
-
दुश्मन कहाँ है मेरा,
ये होश ही नहीं .
क्या ख़ुद मेरा ही साया,
जो बेवफा हो रहा ..
-
नहीं पता मुझे,
कि ये क्या हो रहा .
मेरे बस में कुछ नहीं,
ये एहसास हो रहा ..
---------------------------------------------------------------------

Monday, December 6, 2010

"हवा"


--------------------------------------------------------------------------
मैं हवा बन गया था,
कल रात के ख़ाब में .
उड़ रहा था वहाँ,
उन् ख़ाबों के साथ मैं ..
-
वो सभी थे हसीन,
मेरे जाने पहचाने थे .
फिर से देखा उन्हें,
जो धुंधला कुछ गए थे ..
-
हाथों के सहारे मैंने,
उनको थाम लिया .
पलकों की फूकों से,
फिर उनको साफ़ किया ..
-
देखा फिर उन् ख़ाबों में,
मेरा ही अक्स था .
जो मैंने जीना चाहा,
वही तो शख्स था ..
-
मैं थोड़ा हैरान हुआ,
ये तो कुछ वैसा था .
जो मैंने जीना चाहा,
उस जीवन जैसा था ..
-
सोचा दो पल मैंने,
एसा क्या हो गया .
मैंने जो होना चाहा,
मुझसे कब खो गया ..
-----------------------------------------------------------------------------

Thursday, December 2, 2010

ज़िन्दगी



--------------------------------------------------------------------------------
ज़िन्दगी तुझे ...
जब भी मिला,
प्यार से मिला,
न कोई शिकवा किया ...
-
तूने जो दिया ...
ख़ुशी या ग़म था,
मैंने उसे प्यार से,
सजदा किया ...
-
हर घड़ी जिया ...
ऐसे यार मैं,
जैसे ये घड़ी हो,
मेरे ही वास्ते ...
-
जो भी मिले ...
उनपे चल पड़ा,
ये भी न पूछा,
ये क्या थे रास्ते ...
--------------------------------------------------------------------------------

बंजारा


-------------------------------------------------------------------------------

ये मेरा नहीं,
मैं हूँ, एक बंजारा .
यहाँ आया, ठहरा,
फिर उजड़ जाऊंगा ..
-
मैं तो पंछी हूँ,
तिनका लेकर,
उस डाल पर बैठूँगा,
फिर उड़ जाऊंगा ..
-
जब तक हूँ,
हसूंगा, रोऊंगा,
किरदार निभाऊंगा ,
फिर चला जाऊंगा ..
-
यादें होंगी,
कड़वी, मीठी,
दिल में समेटूंगा,
और दूर हो जाऊँगा ..
----------------------------------------------------------------------------

Tuesday, November 30, 2010

"हम अक्षम नहीं विशेष हैं"

---------------------------------------------------------------------------------
My sis wanted me to write a few lines on differently-able children (whom she is teaching) to be published in their annual magazine. And decided to take up the work. And the result is in front of you to read. I recited these lines in my IMT interview and sincerely feel that these lines played a very important role in my getting into IMT Nagpur.
---------------------------------------------------------------------------------
 --------------------------------------------------------------------------------
हम अक्षम नहीं विशेष हैं .
हम चुके नहीं हैं, रुके नहीं हैं,
अब भी आशाएं शेष हैं .
हम अक्षम नहीं विशेष हैं ..
-
जीवन अपना कुछ कठिन सही,
और बाधाएं भी साथ रहीं .
फिर भी आगे बढ़ सकते हैं,
काँटों पर भी चल सकते हैं ..
-
क्यूँ हमको सबसे पीछे मानो,
क्षमताओं को न पहचानो ?
हेय दृष्टि क्यूँ डालो हम पर,
हम तुमसे बेहतर हो सकते हैं ..
-
उचित मार्गदर्शन जो हो तो,
मंज़िल कोई भी पा सकते हैं .
अवसर यदि प्राप्त हों हमको,
अपनी प्रतिभा दिखला सकते हैं ..
-
हमको कम करके न आँको,
धरती पर तारे ला सकते हैं .
कंधे से कन्धा मिला चलो तो,
हम भी देश चला सकते हैं ..
--------------------------------------------------------------------------

Saturday, November 27, 2010

"आगे अभी सवेरा है"

---------------------------------------------------------------------------
this poetry is relatively recent. I wrote these lines in December 2007.

I consider these verses as encouraging ...
----------------------------------------------------------------------------

जिन राहों पर मैं चलता हूँ,
उनमें अभी अँधेरा है .
आगे बढ़ना चाहूँ पर,
बाधाओं ने घेरा है ..
-
राहों पर शूल बिछे हैं,
और तूफानों का डेरा है .
बिजली कौंध रही ऊपर,
अपशकुनों का फेरा है ..
-
मित्र भेष में शत्रु छिपे हैं,
कौन न जाने मेरा है ?
समय जान पड़ता विरुद्ध है,
नियति ने मुख फेरा है ..
-
किन्तु, हार नहीं है मानी मैंने,
आगे बढ़ना जारी है .
आशाओं की डोर है थामी,
कि आगे अभी सवेरा है ..
--------------------------------------------------------------------------

Thursday, November 18, 2010

ढूंड़ता ही रह गया


-------------------------------------------------------------------------------
मतलबी संसार है ये,
मतलबों के यार हैं .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या यहाँ कहीं प्यार है ?
--
सबके दो चेहरे यहाँ पर,
सबका एक नक़ाब है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कहीं ऐतबार है ?
--
सामने कुछ और बातें,
पीठ पीछे वार है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कोई सच्चा यार है ?
--
देते रहो तो खुश रहेंगे,
माँग लो तो ग़म करेंगे .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
कहीं बेगरज कोई यार है ?
--
जश्न में दिखते हैं चेहरे,
मातम में इनकी पीठ है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या ग़म में भी कोई पास है ?
--
ख़ुश देख कर मातम करें,
मेरे ग़म में इनके जश्न हैं .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कोई मेरे साथ है ?
--
दोस्ती के कितने किस्से,
कितनी बातें हैं यहाँ .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
न दोस्ती ...  न प्यार है ...
-----------------------------------------------------------------------------

Tuesday, November 16, 2010

Tham Ja Zindagi ...











 -----------------------------------------------
थम जा ज़रा ज़िन्दगी,
थम तो जा ज़रा.
एक पल मैं मुड़ के,
देखूँ तो पीछे ज़रा .
--
वो पल खुशी के,
मैं देखूं ज़रा,
वो कुछ आसूँ,
भी हैं वहां .
फिर से जी लेने दे,
वो पल मुझे,
ग़म के, ख़ुशी के, ज़रा .
थम तो जा ज़रा ..
--
फिर से चलूँगा,
तेरे साथ मैं,
इस सफ़र पे,
ये वादा रहा .
पर, अभी तो,
मान मेरी .
रुक जा, ठहर जा,
थम तो जा ज़रा ..
--
वो जब मैं हारा था,
कितना मायूस था .
और, वो जो जीता था,
कितना चहक रहा था .
वो सब दुबारा,
बस एक दफा,
देख तो लूँ ज़रा .
थम तो जा ज़रा ..
--
उस पल को देखूँ,
ज़ब मैं टूट गया था .
और उस पल को भी,
जब किसी  को,
सहारा दिया था .
उन् ऊंचे नीचे,
सभी वक्तों से,
फिर से तो गुजरूँ ज़रा,
थम तो जा ज़रा ..
--
ये भी है सच,
जो पीछे रहा,
वो वापस नहीं आयेगा .
जो ठहरा रहा,
उसकी याद में मैं,
वक्त आगे निकल जायेगा .
--
बस, जी लिया,
उन् बीते पलों को,
और मन भीग गया .
अब न ठहर,
चल दे ज़िन्दगी,
मेरे संग संग,
फिर से तू ज़रा ..
--------------------------------------------------------------------------

Sunday, November 7, 2010

The Beggar

-----------------------------------------
हे भिक्षुक ! तुमसे क्या आशा,
हाथ कटोरा, भरी निराशा .
--
जब भिक्षा लेने तुम आते,
इश आशीष का लोभ दिखाते .
कहते, कष्टों को दूर करो मेरे,
फिर "वो" कष्ट दूर करे तेरे .
--
हे भिक्षुक ! उत्तर दो प्रश्न का मेरे,
ईश क्यूँ नहीं हरता कष्ट तेरे .
तुमने उससे बात नहीं की कभी,
फिर वो कैसे कष्ट हरे मेरे अभी .
--
जाओ पहले करो वंदना उसकी,
भिक्षा लेते देके दुहाई जिसकी .
जब प्रसन्न हो तुमसे वो बात करे,
तब दुआएं तेरी किसी के कष्ट हरें .
--
मन में खोट लिए उसका नाम जपोगे,
रहे स्मरण त्रि ताप में ही तपोगे .
इसलिए बंद करो ये तमाशा,
तब जागेगी लोगों में कुछ आशा .
--
अन्यथा, हे भिक्षुक तुमसे क्या आशा,
हाथ कटोरा, भरी हुई है निराशा ...
------------------------------------------------------------

Sunday, August 15, 2010

Khamoshi

---------------------------------------------------------------------------------
 A poem which still intrigue me ... Why did I write it at all .... ???
---------------------------------------------------------------------------------

ख़ामोश  है ज़िंदगी, 
ख़ामोश  अफसाना .  
आज क्यूँ, ख़ामोश है; 
हर जाना अंजाना ?
- 
कोई मुझसे कुछ, 
केहता नहीं; 
मानो कोई मेरी, 
सुनता ही नहीं .
-
कोई इंसान नहीं,
कोई परिंदा भी नहीं, 
कोई नहीं बोलता . 
सांसों कि आवाज़ भी, 
आज क्यूँ ख़ामोश है ?
-
मैं चीखता हूँ, 
कोई देखता नहीं; 
कोई सुनता नहीं . 
मानो कोई आवाज़ ही नहीं . 
सब ख़ामोश है . 
-
जब सब चुप हैं,
तो मैं भी नहीं बोलता .
नहीं सुनता किसी को,
नहीं ज़बां  खोलता,
अब मैं भी ख़ामोश हूँ  !!!
------------------------------------------------------------------------------------------

Wednesday, June 2, 2010

Hope

"आशा"
-----------------------------------------------------------------------------------------
नैनों में आये कुछ सपने,
लगा जैसे हों ये अपने।
दिल खुश था और मन मस्त,
तभी हुआ आशाओं का सूर्य अस्त ।
-
काल की थी ये कुछ माया,
या दुर्भाग्य का बुरा साया ।
न कुछ मेरी समझ आया,
मन क्यूँ कष्ट में क्यूँ कष्टमयी काया ।
-
क्यूंकि है जीवन में आशा,
फिर क्यूँ में पालूं हताशा ।
माना वक़्त अभी है बुरा,
पर क्या समय हुआ पूरा ?
-
अभी तो बहुत है जीना,
सुख रस अभी तो है पीना ।
बस कर्त्तव्य अपना करते रहो,
जीवन का संग निभाते रहो ।
-
अब वो समय बस निकट है,
मिटते जब संकट हैं ।
दुःख जो अगर काली हो रात,
तो सुख है कुछ घड़ियों के बाद ।
-
नैनो में आये है जो सपने,
कल ही सही, पर होंगे अपने ।
दिल होगा खुश और मन मस्त,
नहीं होगा आशाओं का सूर्य अस्त ॥

------------------------------------------------------------------------------------

Monday, May 31, 2010

Andhakaar

"अन्धकार"
--------------------------------------------------------------------------------
When you pick up any newspaper in the morning, what you come across most of the times is news of wrongdoings by someone and sufferings of someone else. Such things force you to think like this ....
--------------------------------------------------------------------------------

सब ओर अन्धकार है ...
या नेत्रों में विकार है ?
-
क्या सुखी ये संसार है ...
या दुखों का अम्बार है ?
-
क्या घृणा का प्रसार है ...
या यहाँ कहीं प्यार है ?
-
बस क्रूरता अपार है ...
या दया का भी सार है ?
-
कहीं संतोष यहाँ यार है ...
या लोभ का संचार है ?
-
मैं दुखी ...
मेरा यही विचार है ...
क्या सुख, क्या प्यार,
क्या दया और संतोष यार ...
यहाँ सब बेकार है ?
-
ये प्रकाश का संसार नहीं ...
बस यहाँ अन्धकार है ॥

-----------------------------------------------------------------------

Friday, May 21, 2010

Chhaya

"छाया"
-------------------------------------------------------------------------------
Parents are God ..... But like other facts this alos has exceptions. Present poem is on such exceptions .....
-------------------------------------------------------------------------------

कुटिल कठोर कंटक कटार सी,
अयोग्य संरक्षक की छाया ।
-
ओजवान तेजरूप सूर्य की कांति पर,
कालस्वरूप तमरूपी ग्रहण की माया ।
-
हिमालय शिखर पर चढ़ते मार्ग में,
बधामूलक पाषाण खंड की काया ।
-
जीवन में शीर्ष प्राप्ति की आशा पर,
स्वार्थों के क्रूर कुठाराघात का साया ।
-
बिधि से प्रार्थना कर रहा एक कवि,
न दे किसी शिशु को ऐसी कुत्सित छाया ।।

-----------------------------------------------------------------------------------

Thursday, May 20, 2010

Dhyaan

"ध्यान"
-----------------------------------------------------------------------
One of my poems devoted to the ultimate objective of a human's life .... To attain the ultimate Position that of God by the grace of God Himself ......
------------------------------------------------------------------------------

प्रातः संध्या ईश्वर का ध्यान,
और लेते हैं उसका नाम ।
क्या इस जग में, क्या उस जग में ...
हर युग में बनते उनके काम ।

-
ईश्वर जिसने ये विश्व रचा है,
क्या अब उसके लिए बचा है ।
पर फिर भी तेरी भक्ति का,
वह शक्तिमान हर पल भूखा है ।
-
उसकी करुना की गहराई से,
शान समंदर शरमाई है ।
तुझपे करुना अर्पण को उसकी,
प्रतिपल प्रतिक्षण तैयारी है ।
-
उस परम प्रतापी के चरणों से,
चिपकी हुई धुल के कण के ...
सम्मुख भी तू ठहर न पाया,
फिर भी देख अनोखी माया,
तत्पर ब्रम्ह ह्रदय तुझको,
अपने लगाने स्वयं ही आया ।
-
इस अनुकम्पा को तू जान,
मानव कर्त्तव्य को पहचान ।
स्थान चरणों में उसके पाना,
बस यही हो तुझको ज्ञान ।
हर पल हर क्षण ह्रदय में हो,
बस उसी ईश्वर का ध्यान ॥

-----------------------------------------------------------------------

Wednesday, May 12, 2010

A Journey ...

"सफ़र"

------------------------------------------------------------------------
At this point in time, I had grown up a bit. I had completed my 12th and was off to Lucknow from my town for some higher studies. For initial days it was train journey ... Alone in a general bogey for around 4 hours on alternate days every week. It was Boring, it was not something I would have liked.

Present poem describes my feeling during those train journeys ....
------------------------------------------------------------------------


सफ़र में राही ठोकरों का साथ उस तरह है ...
रास्ते में पंछी के आकाश जिस तरह है ।
-
चलती हुई सवारी, और नींद के झोंके हैं,
जैसे थपेड़े नदी के तैराक को रोके हैं ।
-
मंजिल हो दूर अभी, और ठहराव आ जाये,
सांस जैसे किसी की अधर में ही रह जाये ।
-
हाय! सफ़र में चाहत मंजिल की ही होती,
मिल पाए गर न मंजिल, तो जान सी है खोती ।
-
जब हो सफ़र में मंजिल बस थोड़ी ही दूर,
तो झट से हो जाता है ग़म सभी काफूर ।
-
लो आ गयी है मंजिल, की ख़ुदा मेहरबान है,
उसी की ये दुआ है, कि मस्त ये फ़िज़ा है ।
-
पर फिर भी सफर का ख़याल फिर है आता,
तो सांस सी अटकती है, दिल है डूबा जाता ।
-
सफ़र और ज़िन्दगी का साथ है अनूठा,
एक दूजे बिन इनका वजूद ही है झूठा ।
-
सफ़र में राही ठोकरों का साथ उस तरह है ...
रास्ते में पंछी के आकाश जिस तरह है ।।
----------------------------------------------------------------







waters of the rain ...

"वर्षा जल"
---------------------------------------------------------------------------
Most of my kid days poems were written during summer vacations.
So its not unusual that I have written quite a bit about Rain .....

Hers is another one ..... Praising the waters of Rain .......
---------------------------------------------------------------------------

रिमझिम वर्षा का ये जल ।

तीक्ष्ण ग्रीष्म से जल रहे थल,
को कर देता क्षण में निर्मल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
सौम्य शिशु के क्लांत नयन,

को कर देता क्षण में कंज कमल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
शुष्क क्रुद्ध कठोर व्योम,
को कर देता क्षण में कोमल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
मधुर कोकिला की अवरुद्ध कूक,
को कर देता क्षण में सचल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
रुष्ट अनल से शुष्क वनस्पति,
को कर देता क्षण में सजल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
झुलसी हुई प्रकृति से निर्बल,
को कर देता क्षण में सबल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-----------------------------------------------------------------

Saturday, May 8, 2010

Summers

"तप्त ग्रीष्म"

------------------------------------------------------------------------------
I always enjoyed my Summer vacations, but never the crouching heat of SUN. These lines convey how desperately I waited for the Rains to come ........

------------------------------------------------------------------------------

तप्त भू से क्लांत ये तन,
.
तप्त व्योम से क्लांत ये मन,
.
तप्त सूर्य का कलुषित ये फन,
.
तप्त किरण से झुलसा ये जन,
.
तप्त पथ हैं कंटक का वन,
.
तप्त पथिक का संकट है जीवन,
.
तप्त जलाशय का जीवन कम,
.
तप्त वायु में जलता सब अन्न,
.
तप्त ग्रीष्म से सुख देता जल,
.
तप्त निर्बलता को हो प्राप्त वर्षा बल ॥

------------------------------------------------------------------------------

A Prayer


"परमात्मा से प्रार्थना"
------------------------------------------------------------------
Why not start with a Prayer ...

This is one of my earliest poems. I was in 9th class.

At that point in time I cant say that I was very magical with words, but poems did make some sense ....

I hope that sense gets conveyed ...


----------------------------------------------------------------------------------


हे! आकाश के परमात्मा,
इस ओर दृष्टिपात कर ले ।
-
जल रहा भूलोक है,
धर्म - वृष्टिपात कर दे ।
-
हर लोक में अवतार लेता,
कलिलोक पे भी ध्यान धर ले ।
-
मानव अमानव हो रहा,
एक पुरुषोत्तम प्रकट ले ।
-
त्रेता में रामायण का प्रणयन,
इस काल भी सुकाव्य जन्म ले ।
-
परमात्मा! है प्रार्थना,
मानव में सद्गुण वास कर लें ।।


----------------------------------------------------------------------------

Tuesday, May 4, 2010

Introduction to the Blog

सर्वविदित है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसके लिए दूसरे मनुष्यों से मिलना एवं अपनी भावनाओं, इच्छाओं आदि का आदान प्रदान करना स्वाभाविक है। इस अभिव्यक्ति की इच्छा का ही परिणाम था कि मनुष्य के द्वारा भाषा का विकास हुआ। भाषा के माध्यम से अभिव्यक्ति की प्राप्ति के कई माध्यम मनुष्य ने विकसित किये। वाणी से अभिव्यक्ति सबसे सामान्य एवं प्राकृतिक रूप से प्राप्त हुआ, क्यूंकि एक शिशु भले ही भाषा का ज्ञान न रखता हो परन्तु अपनी प्रथम अभिव्यक्ति वह वाणी द्वारा ही करता है, सही पहचाना ........ रो कर।
.
परन्तु प्रत्येक मनुष्य के लिए भाषा एवं वाणी द्वारा अभिव्यक्ति सरल नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं ..... उसका अंतर्मुखी स्वभाव बाधक हो सकता है, या फिर बहिर्मुखी होकर भी अपनी कुछ भावनाओ को वह सरलता से अभिव्यक्त नहीं कर सकता, या फिर वह सामान्य बोल चाल की भाषा से हट कर भाषा के सौंदर्य का उपयोग कर स्वयं को अभिव्यक्त करना चाहता है .... आदि आदि। अगर ऐसा कुछ है, या फिर ऐसा ही कोई और कारण है तब उस परिस्थिति में वाणी द्वारा अभिव्यक्ति सही माध्यम नहीं जान पड़ता। और मनुष्य कलम उठाता है और भाषा के पूर्ण सौंदर्य का प्रयोग कर अपने अचिन्त्य से अचिन्त्य विचारों को भी भाषा का जामा पहना देता है ............ जिसे हम सब कविता के नाम से जानते हैं।
.
ये मेरा प्रयास था कविता को परिभाषित करने का, जिसकी पूर्णता को लेकर मैं कोई दावा नहीं कर सकता। अब मैं ये बताना चाहूँगा की मेरे लिए कविता क्या है .......
कुछ यूँ कह सकता हूँ की कविता मुझे प्राकृतिक रूप से और सहजता से ही आ मिली। या यूँ कहूं की कविता कहने के लिए मुझे प्रयास नहीं करना होता। जब मस्तिस्क में कोई विचार कौंध जाता है जिसकी चमक और गूँज दिल तक छू जाती है तब कविता अपने आप प्रकट हो जाती  है।
.
अब तक लिपिबद्ध लगभग १०० कविताओं में से प्रत्येक कविता में मेरा कुछ अंश आंशिक या पूर्ण रूप से अवश्य रहा है। बस इतना है की कुछ कविताओं में काल्पनिकता की प्रधानता अधिक है वहीँ कुछ में कम ।
.
ये ब्लॉग मेरा प्रयास है अपनी उन्ही कविताओं को और अपने ऐसे ही विचारों को आप तक पहुचाने का। मुझे विश्वास है मेरा ये प्रयास आप सभी द्वारा सराहनीय एवं प्रोत्साहित अवश्यय होगा।
.
धन्यवाद !!!