Saturday, November 27, 2010

"आगे अभी सवेरा है"

---------------------------------------------------------------------------
this poetry is relatively recent. I wrote these lines in December 2007.

I consider these verses as encouraging ...
----------------------------------------------------------------------------

जिन राहों पर मैं चलता हूँ,
उनमें अभी अँधेरा है .
आगे बढ़ना चाहूँ पर,
बाधाओं ने घेरा है ..
-
राहों पर शूल बिछे हैं,
और तूफानों का डेरा है .
बिजली कौंध रही ऊपर,
अपशकुनों का फेरा है ..
-
मित्र भेष में शत्रु छिपे हैं,
कौन न जाने मेरा है ?
समय जान पड़ता विरुद्ध है,
नियति ने मुख फेरा है ..
-
किन्तु, हार नहीं है मानी मैंने,
आगे बढ़ना जारी है .
आशाओं की डोर है थामी,
कि आगे अभी सवेरा है ..
--------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment