-----------------------------------------------------------------------------------------
नैनों में आये कुछ सपने,

लगा जैसे हों ये अपने।
दिल खुश था और मन मस्त,
तभी हुआ आशाओं का सूर्य अस्त ।
-
काल की थी ये कुछ माया,
या दुर्भाग्य का बुरा साया ।
न कुछ मेरी समझ आया,
मन क्यूँ कष्ट में क्यूँ कष्टमयी काया ।
-
क्यूंकि है जीवन में आशा,
फिर क्यूँ में पालूं हताशा ।
माना वक़्त अभी है बुरा,
पर क्या समय हुआ पूरा ?
-
अभी तो बहुत है जीना,
सुख रस अभी तो है पीना ।
बस कर्त्तव्य अपना करते रहो,
जीवन का संग निभाते रहो ।
-
अब वो समय बस निकट है,
मिटते जब संकट हैं ।
दुःख जो अगर काली हो रात,
तो सुख है कुछ घड़ियों के बाद ।
-
नैनो में आये है जो सपने,
कल ही सही, पर होंगे अपने ।
दिल होगा खुश और मन मस्त,
नहीं होगा आशाओं का सूर्य अस्त ॥
------------------------------------------------------------------------------------