Wednesday, December 22, 2010
ख़फा
------------------------------------------------------------------------------
क्यूँ ख़ुद से मैं इतना,
ख़फा हो गया .
ज़िन्दगी- ए- आप से,
बेवफा हो गया .
-
क्यूँ रास्ता-ए-ख़ाब का,
पत्थर मैं हो गया .
क्यूँ हसरतों के वास्ते,
बददुआ सा हो गया .
-
क्यूँ शिकस्त-ए-आप से,
बेफिक्र हो गया .
कब मोहब्बतों से,
इतनी दूर हो गया .
-
ए ख़ुदा !
ऐसा क्या हुआ .
मैं ज़िन्दगी से थककर,
हूँ चूर हो गया ..
---------------------------------------------------------------------------
Sunday, December 19, 2010
दो आँसू
------------------------------------------------------------------------------
आज मेरी आँखें,
दोनों नम हैं .
क्या कहूँ मुझे,
क्या ग़म हैं ..
-
हाँ ... दोनों आँसू,
पानी से भरे हैं .
पर ऐसा नहीं,
कि ग़म बिखरे हैं ..
-
सच तो ये है,
ऐसा खेल खेला है .
एक ग़म का आँसू,
दूजा ख़ुशियों का मेला है ..
----------------------------------------------------------------------------
Saturday, December 18, 2010
भूल जाता हूँ
----------------------------------------------------------
दुनिया को जानने की ...
कवायद में,
लोगों को समझने की ...
कोशिश में,
कभी ख़ुद को ही ...
भूल जाता हूँ ..
-
मैं गीत तो गाता हूँ,
और सबको सुनाता हूँ .
पर क्यूँ ...?
अपने ही दिल का गुनगुनाना,
सुन नहीं पाता हूँ ..
मैं भूल जाता हूँ .....
----------------------------------------------------------------------
Saturday, December 11, 2010
बेबस

-----------------------------------------------------------------------------
नहीं पता की क्या,
मेरे साथ हो रहा .
मेरे बस में कुछ नहीं,
ये एहसास हो रहा ..
-
आराम - ए - दिल नहीं,
बे सुकून हो रहा,
एक अजनबी साया है,
और चैन खो रहा.
नहीं समझ सका,
कि ये क्या हो रहा ..
-
अजीब है इस दिल में,
जद्दोजेहद नयी सी .
मैं ख़ुद से ही मानो,
कोई जंग लड़ रहा ..
-
दुश्मन कहाँ है मेरा,
ये होश ही नहीं .
क्या ख़ुद मेरा ही साया,
जो बेवफा हो रहा ..
-
नहीं पता मुझे,
कि ये क्या हो रहा .
मेरे बस में कुछ नहीं,
ये एहसास हो रहा ..
---------------------------------------------------------------------
Monday, December 6, 2010
"हवा"
--------------------------------------------------------------------------
मैं हवा बन गया था,
कल रात के ख़ाब में .
उड़ रहा था वहाँ,
उन् ख़ाबों के साथ मैं ..
-
वो सभी थे हसीन,
मेरे जाने पहचाने थे .
फिर से देखा उन्हें,
जो धुंधला कुछ गए थे ..
-
हाथों के सहारे मैंने,
उनको थाम लिया .
पलकों की फूकों से,
फिर उनको साफ़ किया ..
-
देखा फिर उन् ख़ाबों में,
मेरा ही अक्स था .
जो मैंने जीना चाहा,
वही तो शख्स था ..
-
मैं थोड़ा हैरान हुआ,
ये तो कुछ वैसा था .
जो मैंने जीना चाहा,
उस जीवन जैसा था ..
-
सोचा दो पल मैंने,
एसा क्या हो गया .
मैंने जो होना चाहा,
मुझसे कब खो गया ..
-----------------------------------------------------------------------------
Thursday, December 2, 2010
ज़िन्दगी
--------------------------------------------------------------------------------
ज़िन्दगी तुझे ...
जब भी मिला,
प्यार से मिला,
न कोई शिकवा किया ...
-
तूने जो दिया ...
ख़ुशी या ग़म था,
मैंने उसे प्यार से,
सजदा किया ...
-
हर घड़ी जिया ...
ऐसे यार मैं,
जैसे ये घड़ी हो,
मेरे ही वास्ते ...
-
जो भी मिले ...
उनपे चल पड़ा,
ये भी न पूछा,
ये क्या थे रास्ते ...
--------------------------------------------------------------------------------
बंजारा
-------------------------------------------------------------------------------
ये मेरा नहीं,
मैं हूँ, एक बंजारा .
यहाँ आया, ठहरा,
फिर उजड़ जाऊंगा ..
-
मैं तो पंछी हूँ,
तिनका लेकर,
उस डाल पर बैठूँगा,
फिर उड़ जाऊंगा ..
-
जब तक हूँ,
हसूंगा, रोऊंगा,
किरदार निभाऊंगा ,
फिर चला जाऊंगा ..
-
यादें होंगी,
कड़वी, मीठी,
दिल में समेटूंगा,
और दूर हो जाऊँगा ..
----------------------------------------------------------------------------
Subscribe to:
Posts (Atom)





