Thursday, November 18, 2010

ढूंड़ता ही रह गया


-------------------------------------------------------------------------------
मतलबी संसार है ये,
मतलबों के यार हैं .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या यहाँ कहीं प्यार है ?
--
सबके दो चेहरे यहाँ पर,
सबका एक नक़ाब है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कहीं ऐतबार है ?
--
सामने कुछ और बातें,
पीठ पीछे वार है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कोई सच्चा यार है ?
--
देते रहो तो खुश रहेंगे,
माँग लो तो ग़म करेंगे .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
कहीं बेगरज कोई यार है ?
--
जश्न में दिखते हैं चेहरे,
मातम में इनकी पीठ है .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या ग़म में भी कोई पास है ?
--
ख़ुश देख कर मातम करें,
मेरे ग़म में इनके जश्न हैं .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
क्या कोई मेरे साथ है ?
--
दोस्ती के कितने किस्से,
कितनी बातें हैं यहाँ .
ढूंड़ता ही रह गया मैं,
न दोस्ती ...  न प्यार है ...
-----------------------------------------------------------------------------

2 comments:

  1. wah ji wah... :)
    waise ye abhi ki to nahi hai

    and also the photo is quite good. suiting the content indeed.

    ReplyDelete
  2. Dhanyawaad Mahakavi Ji .....

    u guessed it right ... I wrote it on 06/06/06 .... in 2006 :)

    ReplyDelete