Sunday, August 15, 2010

Khamoshi

---------------------------------------------------------------------------------
 A poem which still intrigue me ... Why did I write it at all .... ???
---------------------------------------------------------------------------------

ख़ामोश  है ज़िंदगी, 
ख़ामोश  अफसाना .  
आज क्यूँ, ख़ामोश है; 
हर जाना अंजाना ?
- 
कोई मुझसे कुछ, 
केहता नहीं; 
मानो कोई मेरी, 
सुनता ही नहीं .
-
कोई इंसान नहीं,
कोई परिंदा भी नहीं, 
कोई नहीं बोलता . 
सांसों कि आवाज़ भी, 
आज क्यूँ ख़ामोश है ?
-
मैं चीखता हूँ, 
कोई देखता नहीं; 
कोई सुनता नहीं . 
मानो कोई आवाज़ ही नहीं . 
सब ख़ामोश है . 
-
जब सब चुप हैं,
तो मैं भी नहीं बोलता .
नहीं सुनता किसी को,
नहीं ज़बां  खोलता,
अब मैं भी ख़ामोश हूँ  !!!
------------------------------------------------------------------------------------------

Wednesday, June 2, 2010

Hope

"आशा"
-----------------------------------------------------------------------------------------
नैनों में आये कुछ सपने,
लगा जैसे हों ये अपने।
दिल खुश था और मन मस्त,
तभी हुआ आशाओं का सूर्य अस्त ।
-
काल की थी ये कुछ माया,
या दुर्भाग्य का बुरा साया ।
न कुछ मेरी समझ आया,
मन क्यूँ कष्ट में क्यूँ कष्टमयी काया ।
-
क्यूंकि है जीवन में आशा,
फिर क्यूँ में पालूं हताशा ।
माना वक़्त अभी है बुरा,
पर क्या समय हुआ पूरा ?
-
अभी तो बहुत है जीना,
सुख रस अभी तो है पीना ।
बस कर्त्तव्य अपना करते रहो,
जीवन का संग निभाते रहो ।
-
अब वो समय बस निकट है,
मिटते जब संकट हैं ।
दुःख जो अगर काली हो रात,
तो सुख है कुछ घड़ियों के बाद ।
-
नैनो में आये है जो सपने,
कल ही सही, पर होंगे अपने ।
दिल होगा खुश और मन मस्त,
नहीं होगा आशाओं का सूर्य अस्त ॥

------------------------------------------------------------------------------------

Monday, May 31, 2010

Andhakaar

"अन्धकार"
--------------------------------------------------------------------------------
When you pick up any newspaper in the morning, what you come across most of the times is news of wrongdoings by someone and sufferings of someone else. Such things force you to think like this ....
--------------------------------------------------------------------------------

सब ओर अन्धकार है ...
या नेत्रों में विकार है ?
-
क्या सुखी ये संसार है ...
या दुखों का अम्बार है ?
-
क्या घृणा का प्रसार है ...
या यहाँ कहीं प्यार है ?
-
बस क्रूरता अपार है ...
या दया का भी सार है ?
-
कहीं संतोष यहाँ यार है ...
या लोभ का संचार है ?
-
मैं दुखी ...
मेरा यही विचार है ...
क्या सुख, क्या प्यार,
क्या दया और संतोष यार ...
यहाँ सब बेकार है ?
-
ये प्रकाश का संसार नहीं ...
बस यहाँ अन्धकार है ॥

-----------------------------------------------------------------------

Friday, May 21, 2010

Chhaya

"छाया"
-------------------------------------------------------------------------------
Parents are God ..... But like other facts this alos has exceptions. Present poem is on such exceptions .....
-------------------------------------------------------------------------------

कुटिल कठोर कंटक कटार सी,
अयोग्य संरक्षक की छाया ।
-
ओजवान तेजरूप सूर्य की कांति पर,
कालस्वरूप तमरूपी ग्रहण की माया ।
-
हिमालय शिखर पर चढ़ते मार्ग में,
बधामूलक पाषाण खंड की काया ।
-
जीवन में शीर्ष प्राप्ति की आशा पर,
स्वार्थों के क्रूर कुठाराघात का साया ।
-
बिधि से प्रार्थना कर रहा एक कवि,
न दे किसी शिशु को ऐसी कुत्सित छाया ।।

-----------------------------------------------------------------------------------

Thursday, May 20, 2010

Dhyaan

"ध्यान"
-----------------------------------------------------------------------
One of my poems devoted to the ultimate objective of a human's life .... To attain the ultimate Position that of God by the grace of God Himself ......
------------------------------------------------------------------------------

प्रातः संध्या ईश्वर का ध्यान,
और लेते हैं उसका नाम ।
क्या इस जग में, क्या उस जग में ...
हर युग में बनते उनके काम ।

-
ईश्वर जिसने ये विश्व रचा है,
क्या अब उसके लिए बचा है ।
पर फिर भी तेरी भक्ति का,
वह शक्तिमान हर पल भूखा है ।
-
उसकी करुना की गहराई से,
शान समंदर शरमाई है ।
तुझपे करुना अर्पण को उसकी,
प्रतिपल प्रतिक्षण तैयारी है ।
-
उस परम प्रतापी के चरणों से,
चिपकी हुई धुल के कण के ...
सम्मुख भी तू ठहर न पाया,
फिर भी देख अनोखी माया,
तत्पर ब्रम्ह ह्रदय तुझको,
अपने लगाने स्वयं ही आया ।
-
इस अनुकम्पा को तू जान,
मानव कर्त्तव्य को पहचान ।
स्थान चरणों में उसके पाना,
बस यही हो तुझको ज्ञान ।
हर पल हर क्षण ह्रदय में हो,
बस उसी ईश्वर का ध्यान ॥

-----------------------------------------------------------------------

Wednesday, May 12, 2010

A Journey ...

"सफ़र"

------------------------------------------------------------------------
At this point in time, I had grown up a bit. I had completed my 12th and was off to Lucknow from my town for some higher studies. For initial days it was train journey ... Alone in a general bogey for around 4 hours on alternate days every week. It was Boring, it was not something I would have liked.

Present poem describes my feeling during those train journeys ....
------------------------------------------------------------------------


सफ़र में राही ठोकरों का साथ उस तरह है ...
रास्ते में पंछी के आकाश जिस तरह है ।
-
चलती हुई सवारी, और नींद के झोंके हैं,
जैसे थपेड़े नदी के तैराक को रोके हैं ।
-
मंजिल हो दूर अभी, और ठहराव आ जाये,
सांस जैसे किसी की अधर में ही रह जाये ।
-
हाय! सफ़र में चाहत मंजिल की ही होती,
मिल पाए गर न मंजिल, तो जान सी है खोती ।
-
जब हो सफ़र में मंजिल बस थोड़ी ही दूर,
तो झट से हो जाता है ग़म सभी काफूर ।
-
लो आ गयी है मंजिल, की ख़ुदा मेहरबान है,
उसी की ये दुआ है, कि मस्त ये फ़िज़ा है ।
-
पर फिर भी सफर का ख़याल फिर है आता,
तो सांस सी अटकती है, दिल है डूबा जाता ।
-
सफ़र और ज़िन्दगी का साथ है अनूठा,
एक दूजे बिन इनका वजूद ही है झूठा ।
-
सफ़र में राही ठोकरों का साथ उस तरह है ...
रास्ते में पंछी के आकाश जिस तरह है ।।
----------------------------------------------------------------







waters of the rain ...

"वर्षा जल"
---------------------------------------------------------------------------
Most of my kid days poems were written during summer vacations.
So its not unusual that I have written quite a bit about Rain .....

Hers is another one ..... Praising the waters of Rain .......
---------------------------------------------------------------------------

रिमझिम वर्षा का ये जल ।

तीक्ष्ण ग्रीष्म से जल रहे थल,
को कर देता क्षण में निर्मल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
सौम्य शिशु के क्लांत नयन,

को कर देता क्षण में कंज कमल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
शुष्क क्रुद्ध कठोर व्योम,
को कर देता क्षण में कोमल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
मधुर कोकिला की अवरुद्ध कूक,
को कर देता क्षण में सचल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
रुष्ट अनल से शुष्क वनस्पति,
को कर देता क्षण में सजल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-
झुलसी हुई प्रकृति से निर्बल,
को कर देता क्षण में सबल ।
रिमझिम वर्षा का ये जल ॥
-----------------------------------------------------------------