----------------------------------------------------------------------------------------
सामने जो नज़ारा है,
झील पे खामोश शिकारा है .
उसने जाने क्यूँ मुझे,
हलके इशारों में पुकारा है ..
-और मैं इधर,
झील किनारे एक पत्थर पर .
बैठा हूँ अकेला,
देखता टकटकी बांध कर ..
-
कुछ साफ़ नहीं है,
मौसम सर्द है और कुछ कुहा है .
शिकारा शायद चुप है,
वहां कोई और है, जिसने ये कहा है ..
-
मन में हलचल हुई,
जाकर उसके पास देखूं है ये क्या .
थोडा करीब से सुनूँ,
जो हुई आवाज़ है हलके इशारे से ..
-
उठ पड़ा मैं,
थोड़ा और चला झील के पास .
अब इंतज़ार में हूँ,
कि क्या करूँ, तैरना मुझको आता नहीं ..
--------------------------------------------------------------------------------------------






